+91-761-2678737 hegscjab@mp.gov.in Pachpedi, South Civil Lines, Jabalpur, Madhya Pradesh-482001

Government Science College, Jabalpur

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर

Model and Autonomous College, Old Robertson, Estd.-1836, Regd. with UGC, under 2(F) and 12(B)

Office Hours10:30 AM – 5:30 PM (Mon–Sat)
Call the College+91-761-2678737
News & Events

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं परिसर सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

Photograph not available offline

जबलपुर, दिनांक 03 जुलाई 2026:
शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में आज एक गरिमामयी समारोह के दौरान महाविद्यालय के भव्य मुख्य द्वार का लोकार्पण तथा परिसर सौंदर्यीकरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक श्री अशोक रोहाणी जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
​जबलपुर शहर के ख्यातिलब्ध पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत श्री ईश्वर दास रोहाणी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर विधायक निधि से इस मुख्य प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय पहुंच मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूर्ण किया गया है।
​इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री अशोक रोहाणी जी ने कहा कि— “महाविद्यालय का परिसर एवं वातावरण स्वस्थ और शांत रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महाविद्यालय के विकास को ही हमें अपना कर्तव्य तथा सेवा मानना चाहिए।”

Photograph not available offline

सेवानिवृत्त प्राध्यापक का सम्मान एवं पुस्तक विमोचन:
​अकादमिक सम्मान: कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विभाग के सेवानिवृत्त हो रहे विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. श्रीवास्तव को विधायक श्री अशोक रोहाणी जी द्वारा शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
​साहित्यिक विमोचन: इसी मंच से डॉ. राजश्री कपूर द्वारा संपादित महत्वपूर्ण पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा” का अतिथियों द्वारा भव्य विमोचन किया गया।
​कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:
​कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना ने की और उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच पर मुख्य रूप से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री माइकल प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष राव, पार्षद श्री श्याम कनौजिया, जनभागीदारी सदस्य श्री अंकित फ्रांसिस और श्री सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के दौरान श्री जय रोहाणी, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, श्रीमती नीलम करोसिया सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री मुक्तेश्वर सिंह ने ज्ञापित किया।

Photograph not available offline