+91-761-2678737 hegscjab@mp.gov.in Pachpedi, South Civil Lines, Jabalpur, Madhya Pradesh-482001

Government Science College, Jabalpur

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर

Model and Autonomous College, Old Robertson, Estd.-1836, Regd. with UGC, under 2(F) and 12(B)

Office Hours10:30 AM – 5:30 PM (Mon–Sat)
Call the College+91-761-2678737
News & Events

हर घर तिरंगा अभियान 2026: शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर में देशभक्ति प्रतियोगिताओं एवं तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (स्वायत्त), जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 एवं 13 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिताओं तथा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

  1. भव्य तिरंगा यात्रा:

    महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गगनभेदी नारों से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा।

  2. देशभक्ति भाषण प्रतियोगिता:

    विद्यार्थियों ने भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और तिरंगे के गौरवशाली इतिहास पर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए।

  3.  देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता:

    प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

  4. देशभक्ति गीत एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता:

    विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित एवं प्रसिद्ध देशभक्ति कविताओं व गीतों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपनी अनन्य भक्ति और सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक समिति एवं संबंधित प्रभारियों के मार्गदर्शन में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline
Photograph not available offline